नवनियुक्त पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर का शिवसेना कार्यालय पर हुआ स्वागत

नवनियुक्त पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर का शिवसेना कार्यालय पर हुआ स्वागत

मेरठ, उ०प्र० (जिला ब्यूरो कार्यालय) , छीपी टैंक स्थित शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे कार्यालय पर शिवसेना प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर के पश्चिमी यूपी प्रभारी मनोनीत होने पर शिव सैनिकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

नवनियुक्त पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप कर जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है मैं उस पर पूर्णतः खरा उतरने का प्रयास करूंगा। शिवसेना मेरठ इकाई के शिव सैनिक 7 अक्टूबर से ऐसे समाज की लडाई लड़ेंगे जिन्हें आजाद भारत में आज भी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र से वंचित रखा गया है।

इस अवसर पर अवनीश आर्य, पंकज गुप्ता, दिनेश सिंघल, मुकेश वर्मा, रजत सिंह, किशन कटारिया, राम सिंह यादव, प्रदीप कुमार, अहसान कुरेशी, शौकत सलमानी, राजेश तोमर, रतन सिंह, सोनू , नौशाद, समीर सिंह, हनी, गुड्डी, राजकुमार, मोहित कुमार, मदन सक्सेना, शहजाद, पप्पू, फिरोज, टीटू, प्रिंस, चांद मुश्ताक, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!