बदर महमूद एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली (विशेष संवाददाता)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बदर महमूद एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर राजेंद्र पाल गौतम AICC प्रभारी, अजय राय, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC), इमरान मसूद M.P सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रालोद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, आप पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बादल मलिक , ‘इंडिया की रफ्तार’ के संपादक दिलशाद सैफी, मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनिल कुमार जांगला प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इन सभी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रेरित किया।इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह, फैज़ महमूद, शक्ति राज सिंह सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने ने सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।
इस अवसर पर पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ० मैराजुद्दीन के बेटे बदर महमूद एडवोकेट ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना संगठन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है और उनके अनुभव एवं ऊर्जा से संगठन को मजबूती मिलेगी।
