कांग्रेस जिला कार्यालय पर सेवादल संस्थापक ड़ाॅ० हार्रड़ीकर की पुण्यतिथि मनाई

(जिला ब्यूरो कार्यालय)
मेरठ (उ०प्र०) , कांग्रेस जिला कार्यालय बुढ़ाना गेट पर 26 अगस्त 2026 को कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉक्टर एन एस हार्डीकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया।
कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष ने बताया की कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गणों के द्वारा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया..! विनोद सोनकर ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल की स्थापना 1923 में हुई थी । पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस सेवा दल के पहले अध्यक्ष बने । 1924 में बेलगाम अधिवेशन में साफ सफाई व सुरक्षा का जिम्मा कांग्रेस सेवा दल को दिया गया इससे प्रभावित होकर महात्मा गांधी जी ने माना था कि डॉक्टर हाडीॅकर और कांग्रेस सेवादल के बगैर कांग्रेस का अधिवेशन सफल नहीं हो पाता ।
विनोद सोनकर ने बताया कि कांग्रेस सेवादल की ताकत का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि पंडित नेहरू जी के साथ ही देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद शर्मा ,नेताजी सुभाष चंद्र बोस ,क्रांतिकारी राजगुरु जैसी हस्तियां कांग्रेस सेवादल से जुड़ी रही ,और कांग्रेस सेवा दल के सदस्य रहे हैं ।
विनोद सोनकर ने बताया कि डॉ एच एन हडीॅकर के नेतृत्व में आजादी के आंदोलन में कांग्रेस सेवा दल के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से भी लगाया जा सकता है कि 1932 में कांग्रेस के क्रांतिकारी गतिविधियों और लोकप्रियता से घबराकर अंग्रेजी हुकूमत ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था ।
राहुल गांधी जी तक ने कांग्रेस सेवादल को कांग्रेस का सच्चा सिपाही कहा है । इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर , अनिल प्रेमी, रीना शर्मा ,अमित गोयल, पार्षद इकराम चौधरी, हरीश त्यागी ,तेजपाल डाबका, सरताज चौधरी ,राहत अली ,मुस्तकीम, पवन थापा , रोहित कुमार , ओम प्रकाश, मुजाहिद कामिल , अमित शर्मा, प्रदीप लोधी आदि और अधिक संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

