सफलता: एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढ़ेर

शामली पुलिस की बड़ी सफलता: एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढ़ेर

( जिला ब्यूरो कार्यालय)

शामली (उत्तर प्रदेश)। जनपद के कैराना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने एक विशेष अभियान के दौरान एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश फुरकान को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। फुरकान लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उसके खिलाफ पश्हचिम उत्तर प्रदेश में हत्या, रंगदारी, लूट सहित 24 मुकद्दमें विभिन्न थानों में दर्ज थे।

पुलिस के अनुसार, फुरकान की मौजूदगी की सूचना मिलने पर रंगाना-खानपुर मार्ग पर एक पोल्ट्री फार्म के पास पुलिस संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

फुरकान पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके मारे जाने से क्षेत्र में सक्रिय अपराधी गिरोहों को बड़ा झटका लगा है।

बताया जाता है कि फुरकान के खिलाफ रंगदारी, हत्या, लूट और अन्य संगीन अपराधों के 24 मुकदमे दर्ज थे। उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का माहौल बना हुआ था। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की इस उपलब्धि की सराहना की।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने कार्बाईन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!