राज्यसभा में डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उठाई पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग

राज्यसभा में डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उठाई पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग

(ब्यूरो रिपोर्ट)

नई दिल्ली/मेरठ। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने राज्यसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग पिछले 50 वर्षों से लंबित है, लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया गया।

उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान डॉ. वाजपेयी ने कहा कि न्याय व्यवस्था का मूल उद्देश्य आम नागरिक को सस्ता, सुलभ और समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त न्यायिक बेंचों के अभाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों वादकारियों को न्याय पाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीघ्र हाईकोर्ट बेंच स्थापित की जाए। साथ ही सुझाव दिया कि लंबित मुकदमों, जनसंख्या और क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में नई हाईकोर्ट बेंचों का गठन किया जाना चाहिए।

मेरठ बार एसोसिएशन ने जताया आभार :

,राज्यसभा में हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा उठाने पर मेरठ बार एसोसिएशन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अधिवक्ता एसोसिएशन ने डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत और आभार व्यक्त किया। युवा अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत कुमार एडवोकेट तथा मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा एडवोकेट ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बढ़ती आबादी और लंबित मुकदमों को देखते हुए मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना समय की आवश्यकता है। इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को न्याय तक आसान और त्वरित पहुंच मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!