राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर बस में लगी आग 

राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर बस में लगी आग

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उत्तर प्रदेश) । राजस्थान के जयपुर से हरिद्वार यात्रियों को लेकर जा रही डबल डेकर एसी बस में अचानक आग लग गई। उसके चालक व परिचालक की सूझबूझ ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाल लिया।

जयपुर से हरिद्वार जा रही बस में नेशनल हाईवे 58 पर कस्बा दौराला के पास दादरी गांव के सामने अचानक आग लग गई। गाड़ी के इंजन से तेज धुआं व आग लपटों को देखते ही चालक ने बस को तुरंत रोक दिया। बस रुकते ही कुछ यात्री तो सबकी खिड़कियों से बाहर कूद गये। बस आग में आग तेजी से बढ़ रही थी लेकिन चालक व परिचालक ने बड़े हौसले व सूझबूझ से सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

बस चालक राजेन्द्र ने बताया कि वह परिचालक राजकुमार हुड्डा के साथ गुरुवार रात दस बजे डबल-डेकर एसी बस में यात्रियों को लेकर जयपुर से हरिद्वार के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नेशनल हाईवे 58 पर मेरठ के कस्बा दौराला के समीप दादरी गांव के बस में यह आग लगने की घटना हुई। सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना पर पुलिस व फायर टीम मौके पर पहुंची। बस में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!