भाजपा नेता ठा० यशपाल सिंह सोम के आवास पर मनाया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का जन्मदिन 

भाजपा नेता ठा० यशपाल सिंह सोम के आवास पर मनाया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का जन्मदिन 

(जिला ब्यूरो कार्यालय)
मेरठ (उत्तर प्रदेश)। सरधना विधानसभा क्षेत्र के गांव कपसाड में गुरुवार को भाजपा नेता ठाकुर यशपाल सिंह सोम एडवोकेट के आवास पर भाजपा नेता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का जन्मदिन केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बृजेश पाठक के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

भाजपा नेता ने कहा की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। देश के सभी वर्गो के लोगों के लिए धरातल पर काम किया जा रहा है। वही उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चोमुखी विकास हो रहा है। सभी लोगों को साथ लेकर चलने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। जिससे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में विकसित हो रहा है। जिसके लिए भाजपा नेता ने यशस्वी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जन्मदिन के अवसर पर सभी  उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य लोगों का भाजपा नेता ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया है। इस अवसर पर भगवत सिंह सोम, सोमपाल सिंह सोम, राजेंद्र सिंह सोम, सतबीर सिंह सोम, वीरेंद्र सिंह सोम, चेयरमैन परमानंद सोम, गौरव सोम, किरण पाल सोम, नंदकिशोर सोम, जैविंदर सोम, सुभाष शर्मा, विनोद शर्मा, सोनू शर्मा, रामवीर सिंह अहलावत, सुनील अहलावत, बृजेश शर्मा, नीरज भारद्वाज जिला अध्यक्ष ब्राह्मण समाज, मनोज भारद्वाज, ऋषिपाल राजपूत, रोहित अहलावत सभासद, अनिल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!