प्रेम संबंध का विरोध करने पर मां की हत्या , बेटी व उसका प्रेमी गिरफ्तार 

प्रेम संबंध का विरोध करने पर मां की हत्या , बेटी व उसका प्रेमी गिरफ्तार 

मेरठ/मंगलौर (विशेष संवाददाता), प्रेम संबंध का विरोध करने की वजह से बेटी अपनी मां से नाराज़ रहती थी। उसी कारण प्रेम संबंध का रोडा बनी मां को उसी की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर शव को मंगलौर गंगनहर पुल के पास फेंक दिया। जिससे पुल के पास पानी के तेज बहाव में शव बह जाते और वारदात का किसी भी पता नही चलेगा। लेकिन शव पुल के पास ही झाड़ियों में अटक गया और राहगीरों ने देख कर उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मृतका के पति को सूचना मिली। मृतका के पति ने बेटी के प्रेम प्रसंग का खुलासा करते हुए पुलिस को दी गई तहरीर में बेटी द्वारा पत्नी की हत्या की आशंका जताई।

ओली माजरा बुढ़ाना मुजफ्फरनगर निवासी मृतका सरिता के पति अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी उन्नति का दुल्हैड़ा मेरठ निवासी आकांशा चौहान से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सरिता उसका विरोध करती थी। इसलिए बेटी अपनी मां से नाराज़ रहती थी। और बेटी ने अपने प्रेमी आकाश चौहान के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की है।

पुलिस ने मृतका के पति अरविंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उन्नति व आकाश को गिरफतार कर पूछताछ की तो सरिता की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद शव को बोरे में डालकर मंगलौर गंगनहर पुल के पास पानी के तेज बहाव में फेंका था । जिससे शव बह जायेगा। और किसी को वारदात का पता नही चलेगा।

लेकिन दोनों आरोपियों द्वारा आनन-फानन में शव नहर में फेंका गया था। लेकिन शव झाड़ियों में वही अटक गया। और राहगीरों ने बोरे में लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर भगवान सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को झाड़ियों से निकलवाया। और हल्की सी जानकारी से  हत्या की गुत्थी सुलझाने के बाद मृतका के पति को सूचना दी। दोनों आरोपियों को गिरफतार कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!