लखनऊ के अलीगंज में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत 

लखनऊ के अलीगंज में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), लखनऊ के अलीगंज में सोमवार की दोपहर सेक्टर – डी में एक 4 मंजिला इमारत में छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों सहित 15 लोगों की मौत हो गई।

अलीगंज स्थित एनीमेशन सेंटर में अग्नि कांण्ड़ की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह घटना स्थल पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी ने विशेष जांच दल द्वारा अग्निकांड की जांच कर 7 दिनों के अन्दर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। और सोमवार देर रात उच्च समीक्षा बैठक में एस आई टी के गठन का फैसला भी लिया गया।

मुख्यमंत्री योगी के कड़े रुख को देखते हुए बिल्डिंग मालिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। और 4 अफसरों को निलंबित कर दिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा बताया गया है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में पेंट शाॅंप व क्लीनिक है। और प्रथमतल पर पेंट शाॅंप ही माल भरा था। इसी में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। बिल्डिंग में आग लगने के बाद पहुंची फायर पुलिस टीम को आग व धुएं के कारण अन्दर जाने का रास्ता नही मिला तो फायर ब्रिगेड टीम ने बिल्डिंग के पीछे की दीवार तोड़ कर बिल्डिंग में प्रवेश कर राहत कार्य शुरू किया। और दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों व मृतकों को बिल्डिंग से निकाल कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

आग की घटना के बाद जीएमयू ट्रॉमा सेंटर में बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने के साथ ही मृतकों के पहुंचने से वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। एमरजेंसी व्यवस्था को संभालने के लिए दूसरे विभागों के डाॅंक्टर व अन्य कर्मचारी भी व्यवस्था को संभालने में जुटी गए ।

एनीमेशन की दुनिया में कुछ नया करने का सपना लेकर जो युवा एनीमेशन सेंटर में कार्य कर रहे थे उनके साथ यह दर्दनाक हादसा होगा किसी ने सोचा भी नही होगा। एनीमेशन सेंटर में अग्निकांड की सूचना मिलने पर छात्रों के परिजन भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। सभी परिजन वहां अपनों को खोज रहे थे। उनमें जो अपने जिगर टुकड़े को खो चुके है उसका दर्द उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!