Main Story

Editor’s Picks

Trending Story

बड़ी खबरें

न्यायमूर्ति अजय भनोट द्वारा अधिवक्ता से दुर्व्यवहार के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा

प्रयागराज (ब्यूरो कार्यालय): इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति अजय भनोट द्वारा अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर बुधवार को वकीलों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एक कोर्ट में कार्य का  बहिष्कार किया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला उस समय गरमा गया, जब एक अधिवक्ता ने पुलिस अधिकारी के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर आपत्ति जताई और कथित तौर पर उन्हें पीछे की सीट पर बैठने के लिए कहा गया। इस घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की और कोर्ट परिसर में तोड़फोड़ भी हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता बीपी श्रीवास्तव को भी कथित रूप से अपमान का सामना करना पड़ा, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। घटना के दौरान सरकारी वकील भी आक्रोशित नजर आए।

कोर्ट में बढ़ते हंगामे में तीन न्यायमूर्तियों के समझाने पर स्थिति कुछ सामान्य हुई। लेकिन हंगामे के कारण मुख्य न्यायमूर्ति की अदालत में करीब एक घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। घटना के बाद सरकारी वकील ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई और संबंधित अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव ने मुख्य न्यायमूर्ति को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई का आग्रह किया तथा चेतावनी दी कि अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!