• Wed. Mar 18th, 2026

PEHLIKHABAR24X7

देश की धड़कन

भाकियू ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, कमिश्नरी पर की महापंचायत 

ByPEHLIKHABAR

Aug 12, 2025

भाकियू ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, कमिश्नरी पर की महापंचायत 

               (जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उत्तर प्रदेश), किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाल कर कमिश्नरी पर धरना दिया। जिससे कमिश्नरी के आसपास के क्षेत्र में यातायात का चक्का जाम रहा। स्कूलों की छुट्टी के समय स्कूलों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। किसानों की तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का समय पहले से ही तय होने के बावजूद पुलिस व्यवस्था बनाने में नाकाम रही।

भाकियू ने किसानों की समस्याओं गन्ना भुगतान, तहसीलों में भ्रष्टाचार, स्मार्ट मीटर के विरोध, किसानों की खाद-बीज की उपलब्धता आदि जैसी अनेक समस्याओं को लेकर सोमवार सुबह तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाल कर कमिश्नरी के सामने धरना दिया। किसानों का यह धरना पहले से तय होने के बावजूद पुलिस द्वारा यातायात को लेकर कोई प्लानिंग नही की गयी। जिसके कारण स्कूलों की छुट्टी के समय जाम में फंसे छात्र-छात्राओं को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस व प्रशासनिक कार्यालयों में जाने वाले आमजन को भीषण जाम के कारण वापस लौटना पड़ा।

एसीएम सिविल लाइन और पुलिस अधिकारियों ने शाम तक किसानों को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन किसानों की मांगों को लेकर अधिकारियों व किसान नेताओं के बाद बात नही बन सकी। जिसके बाद किसानों द्वारा अनिश्चित कालीन धरने की घोषणा कर दी गई।

धरने की अध्यक्षता रामपाल शर्मा (करीना), संचालन हर्ष चहल (युवा नेता) ने किया। और इस महापंचायत को जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, अनूप यादव (युवा जिलाध्यक्ष), मोनू टीकरी (सदर तहसील अध्यक्ष), बब्लू गूर्जर, नरेश मवाना, बंटी प्रधान, प्रशांत त्यागी, सरदार जज सिंह, गुरबाज सिंह, हरपाल सिंह आदि ने पंचायत को संबोधित किया।

By PEHLIKHABAR

हम सभी ख़बरें पूरी तरह पुस्टि करने बाद ही खबर को प्रकाशित करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *