सिविल लाइन क्षेत्र टाउन हाऊस-5 में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले जिम की शुरुआत 

सिविल लाइन क्षेत्र टाउन हाऊस-5 में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले जिम की शुरुआत 

मेरठ, उ०प्र० (जिला ब्यूरो कार्यालय), सिविल लाइन क्षेत्र स्थित टाउन हाऊस-5 में वालीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ व कृष्णा श्राॅफ के फिटनेस ब्रांड जिम MMA Matrix Gym का उद्घाटन कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने रिबन काटकर किया। इस कार्यक्रम का संचालन अंकित अग्रवाल व जतिन बिन्द्रा के द्वारा किया गया।

MMA Matrix Gym के उद्घाटन के दौरान भाजपा विधायक अमित अग्रवाल व अपना दल (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार ने अलग – अलग मशीनों पर एक्सरसाइज कर वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया।

जिम के फिटनेस मैनेजर विक्रम सिंह व ट्रेनर अभिषेक चंदेल ने बताया कि जिस की फ्रेंचाइजी ओनर कविता पंवार व उनके पुत्र देवेश पंवार के द्वारा इस स अत्याधुनिक सुविधाओं वाले जिम की गई है। जिसमें शरीर को स्वस्थ व सक्रिय बनाने में मदद मिलेगी।इसी उद्देश्य के साथ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक जिम की शुरुआत मेरठ में की गई है।

 

error: Content is protected !!