खन्ना/ लुधियाना ,19 अगस्त ( प्रोफेसर अवतार सिह ):-खन्ना के पीरखन्ना रोड पर स्थित सिम्मी स्पोर्ट्स और फिटनेस क्लब को कि पिछले काफी वर्षों से महिलाओं की फिटनेस और उनका आत्मविश्वास मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहता है के तहत क्लब की महिलाओं ने सिम्मी स्पोर्ट्स और फिटनेस क्लब की डायरेक्टर सिम्मी बता और पूजा गोयल के नेतृत्व में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ तीज का त्यौहार मनाया। गौरतलब है की तीज का पर्व पूरे भारतवर्ष में महिलाओं के द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और यह हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक भी है ।इस मौके पर क्लब की महिलाओं ने पूरे अपने संस्कृति और सभ्यता से जुड़ते हुए रंग-बिरंगे पोशाकें पहन कर और अपने पंजाबी विरसे को जीवित रखते हुए पूरे समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। इस मौके पर क्लब की महिलाओं का जोश देखते ही बन पा रहा था और हर एक महिला इस दिन अपने-अपने रंग में रंगी नजर आई और उन्होंने क्लब में माल पूरे और खीर के साथ इस उत्सव की शुरुआत की, और अपने पंजाबी वीरसे के साथ जुड़े हुए गानों की धुन पर गिद्दा डालकर पूरे उत्साह पूर्वक इस उत्सव को मनाया और सभी को आपस में मिलजुल कर आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।

इस मौके पर पूजा गोयल और सिम्मी बता ने कहा कि उनका क्लब हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी हर संभव यह कोशिश रहती है कि वह महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहे। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा की उनके क्लब में महिलाओं की शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ उनको मानसिक तौर पर भी मजबूत किया जाता है और उनमें एक आत्मविश्वास की भावना पैदा की जाती है ,जिसके लिए वह हमेशा से अपने यत्न करते रहेंगे। इस मौके पर सिम्मी बता और पूजा गोयल ने कहा कि आज के समय में अगर सभी महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चले तो वह अपने आप में पूरी दुनिया में एक नारी शक्ति की मिसाल बनकर उभर सकती है।
